{"_id":"62a756d2e7bcea29a427e399","slug":"education-minister-govind-singh-thakur-statement-on-delhi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govind Singh Thakur: बहस बराबरी वालों से होती है, दिल्ली सरकार कहीं टिकती ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govind Singh Thakur: बहस बराबरी वालों से होती है, दिल्ली सरकार कहीं टिकती ही नहीं
Mon, 13 Jun 2022 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:55 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया झूठ बोलने में माहिर हैं। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिल्ली सरकार के दावे झूठे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि बहस बराबर वालों से होती है। दिल्ली सरकार बहस करने के मामले को लेकर कहीं टिकती ही नहीं है। सोमवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में मात्र 1,036 स्कूल है। हिमाचल में शिक्षण संस्थानों की संख्या 16 हजार से अधिक है। दिल्ली के अधिकांश स्कूलों में विज्ञान संकाय की कक्षाएं नहीं लगतीं।
विज्ञापन
निजी स्कूलों की पूरे देश में सबसे अधिक फीस दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के शिक्षकों को अपने वेतन के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया झूठ बोलने में माहिर हैं। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिल्ली सरकार के दावे झूठे हैं। हिमाचल में सेवाएं बहुत बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से हालात खराब हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की जनता के दिल में आप के नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है। हिमाचल आकर ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि साक्षरता दर में हिमाचल देश भर में अव्वल है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई से घबराई कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर जांच एजेंसी पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन