फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Education Department himachal: Colleges will have to complete the admission process by August 31

शिक्षा विभाग: कॉलेजों को 31 अगस्त कर पूरी करनी होगी दाखिले की प्रक्रिया

Thu, 12 Aug 2021 07:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 07:38 PM IST
सार

कॉलेजों में प्रमोट होने के बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की कक्षाओं को पूर्व निर्धारित 16 अगस्त से ही शुरू किया जाएगा, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन ही शुरू किया जाएगा।  

विज्ञापन
Education Department himachal: Colleges will have to complete the admission process by August 31
उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच कॉलेजों में प्रवेश और कक्षाएं शुरू करने के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा ने अधिसूचना जारी कर सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। संशोधित किए गए स्नातक प्रथम वर्ष के शेड्यूल के मुताबिक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। 

विज्ञापन

कॉलेजों में प्रमोट होने के बाद द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की कक्षाओं को पूर्व निर्धारित 16 अगस्त से ही शुरू किया जाएगा, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


 प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 24 अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने का समय दिया गया है। 25 और 26 अगस्त को कॉलेज पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकेंगे। जबकि 27 से 31 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले छात्रों को तय फीस को जमा करवाने का समय दिया गया है। छात्रों की रोल आन आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया को 16 अगस्त तक पूरा करना होगा। 16 अगस्त से ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करनी होंगी। आगामी आदेशों तक ऑनलाइन ही कक्षाएं संचालित की जानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजौली कॉलेज में 24 तक जमा होंगे ऑनलाइन आवेदन 
शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए जारी किए गए संशोधित प्रथम वर्ष के प्रवेश शेड्यूल को प्रदेश के एक मात्र सेंटर आफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में भी लागू किया जाएगा। इसके अनुसार ही 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पहले अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई थी और 17 को मेरिट जारी होनी थी। नए जारी शेड्यूल के मुताबिक 24 तक आवेदन लिए जाने के बाद 25 अगस्त को पहली प्रवेश मेरिट कॉलेज जारी करेगा। 

विद्यार्थी अब 31 अगस्त तक जमा सकवा सकेंगे परियोजना रिपोर्ट

कोविड-19 के चलते कुछ विद्यार्थी सत्रांत परीक्षा जून 2021 के लिए सत्रीय कार्य, परियोजना रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल और इंटरनशिप रिपोर्ट निर्धारित समय पर जमा नहीं करवा पाए थे। इग्नू ने विद्यार्थियों को सत्रीय कार्य, परियोजना रिपोर्ट जमा करवाने के लिए विशेष अवसर प्रदान किया है।  विद्यार्थी अपनी रिपोर्ट 31 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त इग्नू में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश और पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से  प्रवेश ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, खलीणी शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed