Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ED raids the office of Additional Drugs Director in Dharamshala, takes away records

Himachal News: धर्मशाला में अतिरिक्त औषधि निदेशक के ऑफिस में ईडी के छापे, साथ ले गई रिकॉर्ड

Mon, 23 Jun 2025 10:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 10:10 PM IST
सार

रिश्वत लेने के आरोपों पर अतिरिक्त ड्रग नियंत्रक धर्मशाला निशांत सरीन के कार्यालय में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापे मारे।

विज्ञापन
ED raids the office of Additional Drugs Director in Dharamshala, takes away records
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

फार्मास्युटिकल कंपनियों से रिश्वत लेने के आरोपों पर अतिरिक्त ड्रग नियंत्रक धर्मशाला निशांत सरीन के कार्यालय में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापे मारे। सुबह पहुंची टीम दिन भर कार्यालय में दस्तावेजों को खंगालती रही। देर शाम को टीम निशांत सरीन के धर्मशाला कार्यालय से कुछ दस्तावेजों को अपने साथ लेकर गई है। निशांत सरीन का कार्यालय धर्मशाला अस्पताल की लैब के साथ ही स्थित है और टीम की जांच के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले रविवार को निशांत सरीन, ससुर और एक अन्य सहयोगी के आवास और व्यवसायिक संस्थानों पर ईडी ने छापे मारी की थी। इस दौरान चर्चा रही कि धर्मशाला में भी ईडी की टीम पहुंची है। वहीं, सोमवार सुबह ही ईडी टीम में शामिल करीब नौ सदस्य ने निशांत सरीन के कार्यालय में पहुंच कर दस्तावेजों को खंगालना आरंभ कर दिया। इस दौरान टीम ने विशेष तौर पर दवा निर्माण लाइसेंस, गुणवत्ता निरीक्षण और फार्मास्युटिकल्स को जारी मंजूरी संबंधी फाइलों की जांच की गई

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लाइसेंस, निरीक्षण गतिविधियों के दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस और फाइलें जब्त भी की हैं। निशांत सरीन पर बद्दी में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर रहने के दौरान स्टेट विजिलेंस ने 11 सितंबर 2019 को मामला दर्ज किया था। वर्ष 2024 में निशांत को असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर तैनाती मिली थी। वर्ष 2019 में दर्ज मामले में ही ईडी की ओर से कार्रवाई की रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed