वीरभद्र की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लांन्ड्रिग का केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरभद्र सिंह पर मनी लांन्ड्रिग का मामला दर्ज किया है। इस मामले में उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को भी नामजद किया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरभद्र सिंह पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए कथित तौर पर अज्ञात स्रोतों से अर्जित 6.03 करोड़ रुपए की गलत एंट्रियां करने के आरोप हैं।
बताया जा रहा है कि ईडी ने यह मामला सीबीआई की ओर से दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की एफआईआर के अधार दर्ज किया है। सीबीआई ने यह एफआईआर 23 सितंबर को दिल्ली में ही दर्ज की थी।
हाईकोर्ट ने लगा रखी है गिरफ्तारी पर रोक
इसमें वीरभद्र सिंह पर यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहते हुए लगभग 6.03 करोड़ रुपये की अर्जित संपत्ति का न्यायोचित स्रोत नहीं बता पाने के आरोपों में जांच चल रही है। सीबीआई में मामला दर्ज होने के बाद 26 सितंबर को सीबीआई ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से संबंधित कई ठिकानों पर छापे भी मारे थे।
सीबीआई मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वीरभद्र सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। हाईकोर्ट ने पूछताछ करने या चालान पेश करने से पहले अदालत की अनुमति लेने को कहा है। इस आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद इस पर सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट के लिए शिफ्ट हुई है।