मेडिकल कॉलेजों में इस बार इस श्रेणी के गरीबों को भी आरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में इस सत्र से पहली बार आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश प्रक्रिया में यह व्यवस्था लागू होगी।
इसे कैसे लागू करना है हिमाचल विश्वविद्यालय को जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सरकार से निर्देश मिलते ही एचपीयू प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देगा।
आवेदन के लिए ऑनलाइन फार्म में नए आरक्षण के कॉलम को जोड़ कर शेड्यूल जारी होगा। एमसीआई के तय मानकों के तहत एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग कमेटी के चेयरमैन और निदेशक चिकित्सा शिक्षा इस पर फैसला लेंगे।
हिमाचल सरकार ने हाल ही में गरीब सवर्णों को शिक्षा में 10 फीसदी आरक्षण देने की मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसकी अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि प्रदेश सरकार ने आरक्षण लागू करने की अनुमति दे दी है।
एमसीआई और सरकार के आदेश : डीएमई
प्रॉस्पेक्ट्स जारी होने से पहले सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।एमबीबीएस, बीडीएस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कमेटी के चेयरमैन और चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. रवि चंद शर्मा ने माना कि इसी सत्र से दोनों मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण एमसीआई और सरकार के आदेशानुसार लागू किया जा रहा है।
आवेदन की प्रक्रिया और आरक्षण लागू करने पर शुक्रवार को फैसला लिया जाएगा। उधर, काउंसलिंग कमेटी के सदस्य सचिव एवं विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का कहना है कि आदेश मिलते ही प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सूबे में 600 एमबीबीएस, 340 हैं बीडीएस सीटें
हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 600 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज, नैरचौक (मंडी), नाहन, चंबा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीटें हैं। एमएमयू मेडिकल (निजी) कॉलेज, कुमारहट्टी सोलन में 150 सीटें हैं।
वहीं, डेंटल कॉलेजों में 340 बीडीएस सीटें हैं। इनमें गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला, भुजिया डेंटल (निजी) कॉलेज नालागढ़, एमएनडीएवी (निजी) कॉलेज सोलन और हिमाचल डेंटल (निजी) कॉलेज सुंदरनगर में 60-60 सीटें हैं। हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस (निजी) पांवटा साहिब में 100 सीटें हैं।
हिमाचल के किस कॉलेज में कितनी सीटें
मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस सीटें
आईजीएमसी, शिमला 100टांडा मेडिकल कॉलेज 100
नैरचौक मेडिकल कॉलेज 100
नाहन मेडिकल कॉलेज 100
चंबा मेडिकल कॉलेज 100
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज 100
सरकारी कॉलेजों की कुल सीटें 600 सीटें
एमएमयू मेडिकल (निजी) कॉलेज, कुमारहट्टी (सोलन) 150 सीटें
डेंटल कॉलेज
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला 60 सीटें
भुजिया डेंटल (निजी) कॉलेज नालागढ़ 60 सीटें
एमएनडीएवी (निजी) कॉलेज सोलन 60 सीटें
हिमाचल डेंटल (निजी) कॉलेज सुंदरनगर 60 सीटें
हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस (निजी) पांवटा 100 सीटें