फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   eat amla everyday, remain healthy.

आंवले के इन गुणों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Sat, 15 Nov 2014 12:37 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
eat amla everyday, remain healthy.

आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल यदि ठंड के मौसम में किया जाए तो ये काफी फायदेमंद रहता है। डॉक्टर बतातें हैं कि आंवले का नियमित उपयोग आपके शरीर को सेहतमंद बनाता है।

विज्ञापन


आंवले में विटामिन ए, बी 6, थियामिन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटिन, कॉपर, पोटेशियम, मैजनीज आदि मिनरल पाए जाते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि आंवला सेहतमंद बनाने के साथ साथ चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाता है।
विज्ञापन

जूस और चटनी भी फायदेमंद

eat amla everyday, remain healthy.

आंवले को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी चटनी और जूस भी बनाए जा सकते हैं। इसे कच्चे रूप में भी खाया जा सकता है। चटनी के अलावा आंवले का हल्वा भी बनता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग इसका इस्तेमाल हल्वे के तौर पर करते हैं।

इसका मुरब्बा भी बनता है जिसे किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। आंवले के रस को शहद के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। इससे किडनी भी स्वस्‍थ रहती है।

बालों और आंखों के लिए असरकारक

eat amla everyday, remain healthy.

आंवला बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले आयरन से बालों की वृद्घि अच्छी होती है। घने व लंबे बालों के ल‌िए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन लोगों के बाल गिर रहे हों, वे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे बाल गिरना बंद होंगे और नए बाल उगेंगे। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला नियमित तौर पर खाना चाहिए। इसके अलावा दांतों, नाखुन और हड्डियों के लिए भी इसका सेवन अच्छा माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed