{"_id":"4eac04a79f1ec9f223956ccadd4729bf","slug":"easter-celebration-in-shimla-chruch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर पर शिमला की चर्चों में रौनक, लोगों की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर पर शिमला की चर्चों में रौनक, लोगों की प्रार्थना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के क्राइस्ट चर्च में फादर मुश्ताक ए मलक की उपस्थिति में रविवार को ईस्टर मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को ईस्टर की बधाई दी और चर्च में कैंडल जलाकर प्रार्थना की। चर्च में दो सत्रों में प्रार्थना सभा हुई।
विज्ञापन
बाइबल के वचनों बताते हुए फादर ने बताया कि परमेश्वर पर विश्वास करने वाला मृत्यु पर विजय प्राप्त कर जीवन प्राप्त करता है और अनंत जीवन पाता है। ईस्टर मृत्यु और पाप पर जीवन के विजय का प्रतीक है। चर्च की ओर से प्रीति भोज भी करवाया गया।
विज्ञापन
कैथोलिक चर्च में ईस्टर पर प्रार्थना सभा
मदर चर्च के नाम से विख्यात सेंट माइकल रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को ईस्टर धूमधाम से मनाया गया। शुरुआत पूजन समारोह से हुई। इसमें प्रभु यीशु को फूल अर्पित किए गए।
विज्ञापन
कैंडल जलाकर प्रभु की आराधना की गई और उनके बलिदान को याद किया गया। फादर रोमन कनाडे की उपस्थिति में सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। फादर रोमन कनाडे ने बताया कि ईस्टर के पर्व का ईसाई समुदाय में विशेष महत्व है।