फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Earthquake of magnitude 3.2 hits Shimla Himachal Pradesh

बारिश के बीच शिमला में डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.2 तीव्रता का झटका

Mon, 18 Jun 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Earthquake of magnitude 3.2 hits Shimla Himachal Pradesh

राजधानी शिमला में शनिवार रात शुरू हुई बारिश के बीच रविवार तड़के भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र शहर से मात्र बीस किलोमीटर दूर स्थित शोघी के नजदीक था। जमीन से पांच किलोमीटर नीचे होने से झटके का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक सुबह करीब 3:36 बजे आए इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 आंकी गई। भूकंप की सूचना पर आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट पर रही, लेकिन कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं आई। जानकारों के अनुसार भूकंप का केंद्र शिमला शहर के इतना नजदीक पहली बार हुआ है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक बरसेंगे बादल

Earthquake of magnitude 3.2 hits Shimla Himachal Pradesh

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की चेतावनी के बीच रविवार को शिमला में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार रात से शुरू हुई बारिश के चलते कई जगह भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिनभर मौसम सुहाना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 जून तक प्रदेश के उच्च और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है।

बारिश से रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान 30.8, चंबा में 28.2, बिलासपुर में 31.4, नाहन में 28.2, भुंतर में 26.0, धर्मशाला में 24.0, कांगड़ा में 25.3, हमीरपुर में 25.6, सोलन में 26.0 और डलहौजी में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed