{"_id":"579f573e4f1c1be3762b9560","slug":"earthquake-in-solan-and-rampur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/रामपुर बुशहर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन जिले और रामपुर में भूकंप के झटके से अफरातफरी का माहौल बन गया। सोलन में 6:04 पर भूकंप का झटका लगा तो लोग सहम गए। रिक्टर स्केल पर पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। रामपुर में 6:05 बजे भूकंप का झटका लगा। लोग घरों से बाहर निकलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
सोलन में बाजार में दुकानदार दुकानों से बाहर निकाल आए। रामपुर बाजार में भी दुकानदार भूकंप के झटके देख दुकानों से बाहर निकल गए। झटका इतना जोरदार था कि लोगों के घरों के अंदर रखा सामान और खिड़कियां भी खड़कने लगीं।
विज्ञापन
इससे लोग बहुत घबरा गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी रामपुर में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे रामपुर के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
रामपुर सहित ब्रौ, जगातखाना डकोलड़ सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप को महसूस किया। सोलन के डीसी डॉ. राकेश कंवर ने पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।