{"_id":"57c6c4914f1c1b376e2cafad","slug":"earthquake-in-rampur-and-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर भूकंप के झटके, आधी रात को घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर भूकंप के झटके, आधी रात को घरों से बाहर भागे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के रामपुर और कुल्लू के आउटर सिराज में शनिवार को आए भूकंप के जोरदार झटकों के बाद लोग अभी संभले ही नहीं थे कि मंगलवार देर रात दो बजकर पांच मिनट पर एक बार फिर धरती हिल गई। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को आए झटकों के बाद लोगों ने पूरी रात घरों से बाहर काटी। लोग इसी डर से घरों के अंदर नहीं गए कि कहीं दोबारा न भूकंप आ जाए। रामपुर क्षेत्र में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से खौफजदा रामपुर के लोगों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम निशांत ठाकुर से मिला।
विज्ञापन
उन्होंने एसडीएम को क्षेत्र में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से अवगत करवाया तथा इसका पता लगाने के लिए भूगर्भ वैज्ञानिकों का दल बुलाने की सिफारिश की। नप उपाध्यक्ष दीपक सूद, रामपुर रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी, व्यापार मंडल प्रधान हरीश गुप्ता, पार्षद पंकज शर्मा, बृजेश गोयल, सिटी जोन अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, हर्ष शुक्ला, संजय कुमार, सुशील ठाकुर, सनम, संजय बंसल, रविद्र बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, एसडीए निंशात ठाकुर ने कहा कि रामपुर में आए भूकंप के कारणों का पता लगाने को शीघ्र भूवैज्ञानिकों का दल बुलाया जाएगा। कहा कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें।
रामपुर या प्रदेश के किसी भी अन्य क्षेत्र में मंगलवार रात को भूकंप आने की आधिकारिक सूचना नहीं है। कई बार कम तीव्रता के भूकंप आने से भी झटके महसूस किए जाते हैं। विभागीय स्तर पर अभी कोई सूचना नहीं है।- डा. मनमोहन सिंह निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला