{"_id":"5861fd974f1c1b8840eec516","slug":"earthquake-in-himachal-on-tuesday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में तड़के सुबह भूकंप के झटके, मंडी में था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में तड़के सुबह भूकंप के झटके, मंडी में था केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मंगलवार तड़के सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार यह भूकंप कम तीव्रता वाला था। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जिला मंडी में जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। बहुमंजिला भवनों में रह रहे लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। फिलहाल कहीं से जान व माल की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंडी में 24 दिसंबर को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल के ये क्षेत्र भूकंप के हाईजोन एरिया में शामिल हैं और यहां हर महीने हल्के भूकंप आते रहते हैं।
विज्ञापन