फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   earthquake in himachal.

हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं

Wed, 13 May 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 May 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
earthquake in himachal.

उत्तरी भारत के दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यहां ज्यादातर स्थानों पर हल्के झटके महसूस किए गए मगर बहुमंजिला मकानों में ठहरे लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए।

विज्ञापन


प्रदेश सचिवालय समेत कई जगहों पर लोग सड़कों पर आ गए। हालांकि, प्रदेश भर से अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। महीने भर के भीतर दिल्ली-एनसीआर समेत हिमाचल में मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में था। यहां रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। मगर हिमाचल में इसकी तीव्रता इससे कम रही। हिमाचल में 12 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार यहां ज्यादातर इलाकों में हल्के झटके आए हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को भी हिमाचल में हल्के झटके महसूस किए गए थे। अब तक किसी नुकसान की खबर नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed