{"_id":"641f1722fa118464450b5b29","slug":"earth-hour-2023-the-cm-was-signing-the-file-and-the-secretariat-s-light-went-off-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सीएम सुक्खू कर रहे थे फाइल साइन और सचिवालय की बत्ती हुई गुल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सीएम सुक्खू कर रहे थे फाइल साइन और सचिवालय की बत्ती हुई गुल, जानें पूरा मामला
Sat, 25 Mar 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Mar 2023 09:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सचिवालय में फाइलें साइन कर रहे थे और अचानक बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
सचिवालय की बत्ती हुई गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सचिवालय में फाइलें साइन कर रहे थे और अचानक बत्ती गुल हो गई। दरअसल अर्थ आवर के अवसर पर सचिवालय और मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर में रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रही। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण का संरक्षण करना वर्तमान राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा वर्तमान सरकार के प्रथम बजट में भी इस दिशा में अनेकों कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक ग्रीन ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है तथा ई-वाहन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती है और इससे निपटने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन