फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   E Prison software by jail department of himachal pradesh

ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर से पेपरलेस होगा प्रदेश का जेल विभाग

Wed, 28 Nov 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
E Prison software by jail department of himachal pradesh

प्रदेश का पूरा जेल महकमा ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। केंद्र सरकार से इसके लिए मिले ढाई करोड़ रुपये से जेल विभाग ने पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया है। अब प्रदेश सरकार ने ई-प्रिजन पर काम करने के लिए आउटसोर्स आधार पर 32 डाटा ऑपरेटरों की भर्ती की भी मंजूरी दे दी है। विभाग का प्रयास है कि वह नए साल से ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर पर काम करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन


जेलों के कामकाज को पेपरलेस बनाने के लिए जेल विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय की ओर से बजट मिलने के बाद जेल महकमे ने सभी जेलों में कंप्यूटरीकरण का काम शुरू कर दिया। साथ ही ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर भी तैयार कर लिया गया। इस पर जेल विभाग के हर कामकाज को किया जाना है। इसके बाद प्रदेश सरकार को कुछ समय पहले आउटसोर्स आधार पर डाटा ऑपरेटर रखने की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन


डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 32 ऑपरेटर रखने की मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के साथ ही आउटसोर्स एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है। प्रयास यह है कि नए साल से जेलों का कामकाज पेपरलेस हो जाए। गोयल ने कहा कि पेपरलेस होने से समय की बचत के साथ साथ काम में पारदर्शिता भी आएगी। साथ ही डाक लाने ले जाने जैसे कार्यों में लगने वाली मानव शक्ति भी बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने बताया कि इससे पहले मंत्रिमंडल ने जेल विभाग में वार्डरों के 107 पदों को सृजित करने और 84 वर्तमान रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी थी। विभाग जल्द ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed