फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   E-bus charging station will be shifted from the old bus stand

Shimla News: पुराना बस अड्डे से शिफ्ट होगा ई-बस चार्जिंग स्टेशन

Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-bus charging station will be shifted from the old bus stand
हादसे के बाद एचआरटीसी ने लिया फैसला
विज्ञापन

अब टुटीकंडी में चार्ज की जाएंगी इलेक्टि्रक बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पुराने बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम का इलेक्टि्रक चार्जिंग स्टेशन हटा दिया जाएगा। बीते दिनों पुराने बस अड्डे में बसाें की टक्कर से हुए हादसे के बाद एचआरटीसी ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी।

पुराने बस अड्डे में अधिक भीड़ होने से भविष्य में ऐसा कोई हादसा पेश न आए इसके लिए अब पुराने बस अड्डे में बसें चार्ज नहीं होंगी। टुटीकंडी क्रॉसिंग में ही अब इलेक्टि्रक बसें चार्ज की जाएंगी। पुराने बस अड्डे में इलेक्टि्रक बसों को चार्ज करने से अक्सर जाम लग जाता था। जाम से राहत दिलाने के लिए भी एचआरटीसी ने टुटीकंडी क्रॉसिंग में चार्जिंग स्टेशन बनाया है।
विज्ञापन


टुटीकंडी क्राॅसिंग में कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम की सुविधा न होने पर रात के समय बसें चार्ज नहीं होती। क्राॅसिंग में अब रात 9:00 बजे तक बसें चार्ज हो रही हैं लेकिन पुराने बस अड्डे में हुए हादसे को देखते हुए निगम ने पुराने बस अड्डे से चार्जिंग स्टेशन हटाने का फैसला लिया है। अब पुराने बस अड्डे की जगह टुटीकंडी क्राॅसिंग में ही बसें चार्ज होंगी। एचआरटीसी की ओर से टुटीकंडी क्राॅसिंग में कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बनाया जाएगा। यहां रात के समय कर्मचारियों को ठहरने के लिए सुविधा दी जाएगी। रात के समय टुटीकंडी क्राॅसिंग में ही बसें चार्ज होगी। निगम ने इलेक्टि्रक बसों को चार्ज करने के लिए टुटीकंडी क्राॅसिंग में एमसी पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बनाया है। यहां एक साथ तीन इलेक्टि्रक बसें चार्ज हो रही हैं। इनमें नई इलेक्टि्रक बस चार्ज होने के लिए एक घंटा और पुरानी इलेक्टि्रक बस चार्ज करने के लिए 35 मिनट का समय लग रहा है। एचआरटीसी की 68 बसों का शहर में संचालन किया जाता है। शहर में इलेक्टि्रक बसों की रफ्तार बढ़ाने के लिए तारादेवी में भी चार्जिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुराने बस अड्डे से चार्जिंग स्टेशन हटाया जाएगा। टुटीकंडी क्राॅसिंग में बनाए चार्जिंग स्टेशन में ही इलेक्टि्रक बसें चार्ज होंगी। टुटीकंडी क्राॅसिंग में कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बनाया जाएगा। अब रात के समय भी यहां बसें चार्ज होगी।
- विनोद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article