{"_id":"c47ddb0d36d14522f2bdbb058dd92389","slug":"dyfi-gave-memo-to-dc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा-144 के खिलाफ डीवाईएफआई उग्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा-144 के खिलाफ डीवाईएफआई उग्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) ने समरहिल और सांगटी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मोरचा खोल दिया है। इकाई ने विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में लगाई धारा-144 को जल्द खत्म करने की मांग की है। डीवाईएफआई के इकाई सम्मेलन में इसे लेकर प्रस्ताव भी पास किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में नई कार्यकारिणी गठित कर देवराज डोगरा अध्यक्ष और अशोक ठाकुर सचिव चुने गए हैं। इसके अतिरिक्त 25 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। डीवाईएफआई समरहिल सांगटी इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवराज डोगरा ने बताया कि स्थानीय लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
क्षेत्र में साफ सफाई और परिवहन सुविधा के मुद्दे पर लोगों को लामबंद कर समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन छेड़ेंगे। इकाई सचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय सहित आसपास के इलाकों में डीसी शिमला ने धारा 144 लगाई है। इस कारण आम व्यक्ति परेशान है। जिला प्रशासन से क्षेत्र में धारा 144 हटाने की मांग की जाएगी। यदि मांग अनसुनी की जाती है तो डीवाईएफआई इस मुद्दे पर मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन
कमेटी के यह बनाए सदस्य
जीता सिंह नेगी, टेक चंद, गोविंद, दिनेश मेहता, प्रेम नेगी, किशोरी, अजीत राणा, शीतल, दीक्षा, चुन्नी लाल, संदीप, नंदन करोल, द्रुमेश, नेहा, यशवीर सिंह, धर्मेंद्र और स्वाति डोगरा को कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया है।
एचआरटीसी टैक्सी बहाल करें
डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द शहर में बुजुर्गों, अपंगों और रोगियों के लिए एचआरटीसी टैक्सी सेवा बहाल करने और आम लोगों की सुविधा के लिए नाइट बस सर्विस शुरू करने की मांग की है। मंगलवार को डीवाईएफआई के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
डीवाईएफआई की शिमला शहरी इकाई के अध्यक्ष विवेक कश्यप ने बताया कि एचआरटीसी टैक्सी सेवा बंद होने के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारी ओवरलोडिंग के कारण बुजुर्ग, अपंग और बीमार लोग बसों में सफर करने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा नाइट बस सर्विस न होने के कारण शहर के लोगों को टैक्सी चालकों के हाथों लूटना पड़ रहा है। विशेषकर आईएसबीटी से शहर के उपनगरों के लिए बस सेवा न होने के कारण देर शाम शिमला पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
डीवाईएफआई के सचिव राम प्रकाश ने बताया कि जिला प्रशासन ने बिना कारण विश्वविद्यालय में धारा 144 लगा दी है। इसका विरोध करता है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा शहर में खाद्य पदार्थों के दामों में की गई बढ़ोतरी पर भी संगठन ने ऐतराज जताया है। डीवाईएफआई ने जिला प्रशासन से मांगों की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की है।
संगठन ने चेताया है कि यदि जनहित की मांगों पर गौर नहीं किया गया तो शहर के लोगों को साथ जोड़ कर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष दिनेश मेहता, सह सचिव अशोक ठाकुर, कोषाध्यक्ष बाबू राम, राजेंद्र सिंह, अजय, सुनील शर्मा, मान सिंह और दीपक मौजूद रहे।