फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dussehra will be celebrated for the first time in Summerhill after the disaster at Shiv Bawdi

Shimla: शिव बावड़ी में आपदा के बाद समरहिल में पहली बार मनेगा दशहरा

Mon, 07 Oct 2024 11:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 11:55 AM IST
सार

शिमला के समरहिल में शिव बावड़ी आपदा के बाद पहली बार दशहरा मनाया जाएगा। 14 अगस्त 2023 को आपदा के चलते शिव बावड़ी में 20 लोगों की मौते हुई थी। 

विज्ञापन
Dussehra will be celebrated for the first time in Summerhill after the disaster at Shiv Bawdi
शिव बावड़ी में मनेगा दशहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल में शिव बावड़ी आपदा के बाद पहली बार दशहरा मनाया जाएगा। 14 अगस्त 2023 को आपदा के चलते शिव बावड़ी में 20 लोगों की मौते हुई थी। सालभर समरहिल में लोगों ने कोई त्योहार नहीं मनाया। इस साल दशहरे को मनाने का फैसला लिया गया है।  दशहरे पर यहां रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही कुंभकरण का 55 और मेघनाद का 45 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। दिल्ली से आए कारीगर नवावुद्दीन, फैजल खान, खालिद अब्बासी समेत सात लोगों ने पुतले तैयार किए हैं। इन पुतलों को बनाने के लिए सामान दिल्ली और अंबाला से लाया गया है। बांस, पेपर, बारूद, मैदे की लेही से इन पुतलों को तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


कारीगर नवावुद्दीन ने बताया कि वे 13 साल से समरहिल में पुतले बनाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच पीढि़यों से दशहरे पर पुतले बनाने का काम किया जा रहा है। पिछले साल आपदा के चलते पुतले नहीं बनाए गए थे। इस बार दशहरे पर बड़े पुतले बनाने का आर्डर मिला है। स्पोर्ट्स क्लचरल वेलफेयर सोसायटी समरहिल की ओर से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। यह राजधानी का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव होगा। सोसायटी के प्रधान राजीव ठाकुर ने बताया कि 12 अक्तूबर को दशहरे के दिन मेला लगाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों, महिलाओं की रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, पेंटिग, थ्री लेग रेस, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 7:00 बजे के करीब रावण के पुतले का दहन होगा। इससे पहले डेढ़ घंटे तक आतिशबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed