फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dussehra festival celebrated in shimla

दशहरा उत्सवः यहां रिमोट से फूंका रावण का इतना फीट ऊंचा पुतला

Sat, 30 Sep 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Sep 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
dussehra festival celebrated in shimla

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा उत्सव शनिवार को राजधानी शिमला में धूमधाम से मनाया गया। जाखू में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रिमोट से पुतले फूंके। भारी संख्या में शहर के लोग दशहरा उत्सव का आनंद उठाने के लिए जाखू पहुंचे। 

विज्ञापन


जाखू मंदिर में दशहरा उत्सव के लिए रावण (45फीट), कुंभकर्ण (40) और मेघनाद (40 फीट) के पुतले तैयार किए गए थे। रावण दहन से पहले झांकियां जाखू पहुंची और जय श्री राम के उद्घोष गूंज उठे। झांकियों के जरिये राम-रावण युद्ध के दृश्य दर्शाए गए। 
विज्ञापन


दशहरे के अवसर पर जाखू में लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। लोगों को जलेबी और पकौड़े भी बांटे गए। शाम के समय शहर में जगह जगह रावण, मेघनाद और कुंभ कर्ण के पुतले फूंके गए। इस दौरान शहर पटाखों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एसपी सौम्या,  मानसी सहाय, जाखू मंदिर के ट्रस्टी सुमनपाल दत्ता, अशोक सूद, सतीश कपूर, राजेश शर्मा, राकेश पुरी, महेंद्र चौहान, विशाल सूद, हरजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बालूगंज में फूंका 50 फुट का रावण

dussehra festival celebrated in shimla

दशहरे के अवसर संकटमोचन मंदिर परिसर में भी रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले फूंके गए। वहीं बालूगंज में रावण का 50 फुट ऊंचा पुतला फूंका गया। इसके अलावा कुंभ कर्ण और मेघनाद का 40-40 फीट ऊंचा पुतला भी जलाया जाएगा। बालूगंज वेलफेयर सोसायटी के उपप्रधान विनय पुरी ने बताया कि पुतलों का दहन करने से पहले झांकियां भी निकाली गई।

पूरे शहर में आतिशबाजी, धुंआ धुंआ हुआ शिमला

dussehra festival celebrated in shimla

दशहरे के उपलक्ष्य पर शनिवार शाम पांच बजे शहर के अलग अलग इलाकों में रावण दहन शुरू हो गया। सबसे पहले जाखू में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।

इसके बाद संकटमोचन, समरहिल, झंझीड़ी और कनलोग में भी रावण दहन हुआ। शहरभर में देर रात तक आतिशबाजी और पटाखे चलाने का सिलसिला जारी रहा। इससे शहर धुंए से भर गया। शहरभर में राख और कागज के टुकड़े फैल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed