फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Due to the closure of the company in Darlaghat, clinker started coming from Rajasthan, production increased to

Cement Issue: हिमाचल में डीलरों को नहीं आने दी जाएगी सीमेंट की कमी

Sun, 18 Dec 2022 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 06:19 PM IST
सार

प्रदेश में अंबुजा और एसीसी प्लांट बंद होने के बाद डीलरों और ग्राहकों को सीमेंट की चिंता सता रही है। सीमेंट की कमी की चर्चा प्रदेश भर में चल रही है। 

विज्ञापन
Due to the closure of the company in Darlaghat, clinker started coming from Rajasthan, production increased to
सीमेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

भले ही अदाणी समूह ने अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट में ताले लगा दिए हैं, लेकिन प्रदेश के सभी डीलरों को आश्वासन दिया जा रहा है कि सीमेंट की कमी नहीं आने दी जाएगी। कई डीलरों को फोन पर भी प्रबंधकों ने कहा कि प्रदेश में सीमेंट की कमी नहीं आने दी जाएगी। दाड़लाघाट और बरमाणा में सीमेंट प्लांट बंद कर दिए हैं, मगर नालागढ़, रोपड़, रुड़की और भटिंडा के प्लांट अभी चल रहे हैं। प्रबंधकों का दावा है कि सभी डीलरों तक सीमेंट पहुंचाया जाएगा। पहले की तरह उन्हें मांग के अनुसार सीमेंट मिलता रहेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में अंबुजा और एसीसी प्लांट बंद होने के बाद डीलरों और ग्राहकों को सीमेंट की चिंता सता रही है। सीमेंट की कमी की चर्चा प्रदेश भर में चल रही है। लोग यह मान रहे हैं कि आगामी दिनों में सीमेंट की भारी कमी आएगी, मगर अब अदाणी समूह ने डीलरों को इस तरह से ऑफर देना शुरू कर दिया है। उधर, बद्दी के डीलर रामा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अशोक गोयल ने बताया कि अभी तक उन्हें सीमेंट की किल्लत नहीं आई है। नालागढ़ के दोनों प्लांट से सीमेंट पहुंच रहा है। कंपनी प्रबंधकों ने कहा कि प्रदेश में प्लांट बंद हो जाते हैं तो अदाणी समूह बाहर से सप्लाई उपलब्ध करवाएगा। परवाणू के सीमेंट डीलर संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल एसीसी सीमेंट सूरजपुर से मंगवाया जा रहा है। सीमेंट की कमी नहीं है। बाहरी राज्यों से लगातार गाड़ियां पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed