Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Due to rain, vehicular movement on 38 roads in the district is affected

Shimla News: बारिश से जिले में 38 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, vehicular movement on 38 roads in the district is affected
भूस्खलन और डंगों के ढहने से सड़कें अवरुद्ध
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में आ रहीं दिक्कतें

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बारिश के कारण जिले में 38 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस वजह से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन और डंगों के ढहने से यह समस्या पेश आई है।
लोक निर्माण विभाग ने सूचना मिलते ही सड़कों को बहाल करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं लेकिन कई जगहों पर सड़कों के डंगे ढहने से उन्हें बहाल करने में समय में लग रहा है। 38 सड़कों में से 22 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध है वहीं 16 सड़कें बड़े वाहनों के लिए बंद हैं। इन मार्गों को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। इसके बावजूद सड़कों पर भूस्खलन होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौपाल मंडल में सबसे अधिक 15 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसमें 6 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं जबकि 9 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ठियोग मंडल में 6 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है। धामी मंडल में 6 सड़कें सभी तरह के वाहनों के लिए बंद हैं जबकि 5 सड़कों पर बड़े वाहनों की आवाजाही अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। शिमला मंडल एक में पांच सड़कें बंद हैं जबकि एक सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। सड़कों पर भूस्खलन और डंगे गिरने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने लोगों को सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं अपर शिमला में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अवरुद्ध होने से सेब की फसल को भी लोगों को मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग ने सभी सड़कों के जल्द बहाल करने के लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article