{"_id":"6a01df8f9db0e5e2b90b0efb","slug":"due-to-negligence-in-construction-the-map-was-summoned-from-the-building-owner-shimla-news-c-19-sml1002-719644-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: निर्माण में लापरवाही बरतने पर \nभवन मालिक से नक्शा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: निर्माण में लापरवाही बरतने पर भवन मालिक से नक्शा तलब
विज्ञापन
भवन से गिरी ईंट लगने से हुई थी छात्र की मौत
नगर निगम चेक करेगा भवन का नक्शा पास है या नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली में भवन निर्माण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने भवन मालिक से नक्शा तलब कर लिया है। इस भवन में जो निर्माण कार्य चल रहा था उसका नक्शा नगर निगम से पास है या नहीं, इसे जांचा जाएगा।
नगर निगम के अनुसार इस बहुमंजिला भवन की तीन बेसमेंट बंद हैं। ऊपर तीन मंजिलें और एक एटिक बना है। 29 अप्रैल को इस भवन की ऊपरी मंजिलों में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक ईंट नीचे गिर गई थी जो रास्ते पर पैदल चल रहे छात्र के सिर पर लगी थी। गंभीर रूप से घायल हुए इस छात्र ने रविवार को आईजीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में भवन मालिक को भी गिरफ्तार किया है। नगर निगम की वास्तुकार शाखा के अनुसार भवन निर्माण शुरू करने से पहले ठेकेदार और भवन मालिक को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाते हैं। यदि मौके पर इन निर्देशों को लागू नहीं किया जाता है तो नगर निगम भवन मालिक पर कार्रवाई कर सकता है। नगर निगम का कहना है कि उक्त भवन मालिक ने निगम से नक्शा पास करवाया है या नहीं, इसके दस्तावेज पेश करने होंगे। मौके पर आम जनता की सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे, इस पर भी जवाब देना होगा। नगर निगम वास्तुकार राजेश शर्मा ने कहा कि भवन मालिक से नक्शा पेश करने को कहा गया है। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।