फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   duct-construction-to-be-completed-by-july-20

Shimla News: बीस जुलाई तक पूरा होगा डक्ट का निर्माण

Sat, 27 Jun 2026 02:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
duct-construction-to-be-completed-by-july-20

विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला की बिजली केबल, टेलीफोन केबल और पानी और सीवरेज की लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए चल रहे करोड़ों के डक्ट निर्माण के प्रोजेक्ट में शिल्ली चौक से लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर तक डक्ट बनकर तैयार कर दी गई है। स्लैब डालने का कार्य पूरा किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग ने कार्य पूरा करने को समय सीमा को बढ़ाकर बीस जुलाई की है। बीते दिनों बारिश और साथ सड़क पर बिछाई जा रही सीवरेज लाइन के कारण लग रहे समय को देखते हुए यह समय सीमा को फिर से बढ़ाया गया है। स्लैब का कार्य पूरा हो जाने के बाद अब सड़क से निर्माण सामग्री और खुदाई के मलबे को हटाकर सड़क को समतल करने का कार्य हो रहा है। इससे जल्द ही लोगों को खुदाई के कारण धूल मिट्टी और खराब सड़क से पेश आ रही परेशानी स्थायी रूप से दूर हो जाएगी। सड़क को समतल कर अब सोलिंग का कार्य शुरू हो गया है। डक्ट में अंदर प्लास्टर कर, सफेदी करने और लाइन लगाने का कार्य भी लगभग अंतिम चरणों में है। डक्ट में केबल, पानी की लाइन को बिछाने के लिए लोहे की शेल्फ बनाने का कार्य लगभग पूरा होने को है। इसके पूरा होने के साथ ही चार्ली विला से लेकर खेल परिसर तक की बिजली की केबल डक्ट में बिछाने का कार्य भी साथ जारी है। इसके पूरा होते ही छोटा शिमला से चार्ली विला की तर्ज पर आगे खेल परिसर तक बिजली की तारें और केबल अंडरग्राउंड हो जाएगी। वहीं इस सड़क में भी सिर्फ स्ट्रीट लाइट के लिए आकर्षक डिजाइन के खंबे और उनमें लाइटें जल्द नजर आएंगी। डक्ट निर्माण के इस कार्य में दो जगह पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। वहीं डक्ट के अंदर ही तीन जगह पर एग्जिट प्वाइंट और बिजली कंट्रोल करने के लिए उपकरण लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।


---
डक्ट निर्माण तय की समय सीमा में होगा पूरा
शिमला। चार्ली विला से लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर तक मल्टीयूटिलिटी डक्ट बन गई है। इसके स्लैब डालने का काम पूरा होने के साथ ही सड़क में सोलिंग के लिए गटका बिछाने काम भी शुरू हो गया है।डक्ट में रंग रोगन, बिजली और शेल्फ बनाने का कार्य भी अंतिम चरणों में है। विभाग का प्रयास है कि 20 जुलाई तक की तय की गई नई समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर दिया जाएगा। सड़क से निर्माण सामग्री हटा दी गई, जल्द लोगों को धूल मिट्टी से हो रही परेशानी भी दूर हो जाएगी। इसके लिए सोलिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। -प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, डिवीजन तीन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed