विधायक के करीबी के घर दबिश देने वाले डीएसपी का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना में गगरेट के विधायक राकेश कालिया के एक करीबी के घर दबिश देने वाले पुलिस अफसर का 17 दिन बाद ही तबादला कर दिया है। ऊना स्थित डीएसपी सीआईडी सागर चंद्र को ऊना से बदल कर नाहन के कोलर स्थित छठी आईआरबी में लगा दिया गया है।
इस तबादले को विधायक के नजदीकी के घर दबिश देने से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि 29 अप्रैल को छापामारी के दौरान पुलिस ने 580 लीटर अवैध केरोसिन बरामद किया था। हालांकि, इस मामले में संबंधित नेता के भाई पर मामला बनाया था।
इस दौरान मौके पर बीच-बीच बचाव को पहुंचे विधायक के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी की बहस भी हुई थी। इसके बाद इस पूरे मामले पर राजनीतिक रंग चढ़ गया। विधायक और उनके समर्थकों ने पुलिस अधिकारी पर राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई को अंजाम देने का आरोप लगाया।
डीजीपी बोले, नहीं है तबादले की जानकारी
संबंधित अधिकारी ने अपना पक्ष जारी करते हुए कार्रवाई को निष्पक्षतापूर्वक अंजाम देने की बात कही थी। आरोपों-प्रत्यारोपों में भाजपा भी कूद गई थी। उधर, डीएसपी सीआईडी सागर चंद्र ने खुद अपने तबादले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तबादला आदेश मिल गए हैं।
विधायक के नजदीकी देवी लाल का कहना है कि उन पर झूठा मुकद्दमा दायर करने की कोशिश की गई थी। केरोसिन उनके नहीं बल्कि उनके भाई के घर से बरामद हुआ, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। वहीं, जब विधायक से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
वहीं डीजीपी हिमाचल संजय कुमार का कहना है कि डीएसपी सीआईडी के तबादले की जानकारी नहीं है। राजपत्रित अधिकारियों के तबादले सरकार के स्तर पर होते हैं।