{"_id":"5d7910d28ebc3e01740f5595","slug":"drunk-conductor-of-hrtc-quarreled-with-passenger-in-bus-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त निगम का परिचालक बस में सवारियों से उलझा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त निगम का परिचालक बस में सवारियों से उलझा, वीडियो वायरल
Wed, 11 Sep 2019 08:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गलोड़/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गलोड़/हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत्त कंडक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर की समताना हमीरपुर वाया गलोड़ रूट की बस का कंडक्टर बुधवार दिनदहाड़े नशे में धुत्त होकर सवारियों से उलझ गया। परिचालक ने इतना नशा किया था कि ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। वहीं कई सवारियों के गलत टिकट काट दिए। कुछ को बकाया वापस नहीं किया। थोड़ी देर में ही परिचालक ने टिकट मशीन व पैसों से भरे बैग की सुध भी खो दी।
विज्ञापन
जब सवारियों ने बकाया मांगा तो सवारियों के साथ उलझ पड़ा। इसके बाद बस में चढ़ी किसी भी सवारी की टिकट परिचालक ने नहीं काटी। वहीं सवारियों ने इस परिचालक का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया और निगम के अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। परिचालक के नशे में धुत्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद हमीरपुर से दो किलोमीटर दूरी पर निगम के अधिकारी बस में पहुंच गए और परिचालक को उतार लिया। इस बारे में एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल का कहना है कि परिचालक का मेडिकल करवा लिया है। परिचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कानूनी कार्रवाई भी परिचालक के खिलाफ की जा रही है। इस तरह की कोताही पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन