{"_id":"6ad8a131c1b94e0b1c0fae1f","slug":"drugs-found-in-an-abandoned-bag-3-youths-arrested-after-investigation-shimla-news-c-19-sml1002-807485-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लावारिस बैग में मिला चिट्टा,जांच के बाद 3 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लावारिस बैग में मिला चिट्टा,जांच के बाद 3 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
शोघी में बरामद किया था 36 ग्राम नशा
रामपुर के रहने वाले हैं गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बस की तलाशी के दौरान लावारिस बैग से मिले 36 ग्राम चिट्टे की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अविनाश कपूर (31), विशाल ठाकुर (26) और खुशवंत सिंह (31) शामिल है। तीनों रामपुर के रहने वाले हैं। पुलिस अब नशे की आपूर्ति शृंखला से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार 13 अक्तूबर को शोघी पुलिस चौकी के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक बस की तलाशी ली गई। इस दौरान बस की छत पर बने रैक में रखे काले रंग के पिट्ठू बैग से चिट्टा बरामद हुआ। मौके पर बैग का मालिक नहीं मिलने के कारण पुलिस थाना पश्चिम में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने उन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां से यह बस गुजरी थी। इसके अलावा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डंप डाटा का भी बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि चिट्टा चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में विशाल और खुशवंत ने बैग में रखा था जबकि अविनाश भी उसी बस में सफर कर रहा था।
पुलिस के अनुसार शक के आधार पर पूछे जाने पर अविनाश ने बैग को अपना मानने से इन्कार कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक चंडीगढ़ बस स्टैंड पर इकट्ठे दिखाई दिए। इस आधार पर जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जांच जारी है कि चिट्टा कहां से खरीदा गया था और इसकी आपूर्ति में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
सीमाओं पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, बसों और वाहनों की ली जा रही तलाशी
स्पेशल सेल की टीमें जिले की सीमाओं पर लगातार नाकाबंदी कर निगरानी रख रही हैं। अब तक सामने आए मामलों में पता चला है कि चिट्टे की तस्करी बसों और निजी वाहनों के जरिये की जा रही है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाली बसों की भी लगातार जांच की जा रही है। यही वजह है कि शोघी में नशा तस्करी के मामलों का लगातार पता लगाया जा रहा है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने लावारिस बैग से मिले चिट्टे के मामले को सुलझा लिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नशे की आपूर्ति शृंखला के बारे में तथ्य जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।