{"_id":"5dc1a65c8ebc3e5b282167b6","slug":"drug-shimla-news-sml313178832","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीए की छात्रा चिट्टे के साथ गिरफ्तार, साथी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीए की छात्रा चिट्टे के साथ गिरफ्तार, साथी मौके से फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नशाखोरी के धंधे में अब युवतियां भी उतरने लगी हैं। इसमें कुछ छात्राएं ऐसी भी हैं जो खुद भी नशा करती हैं। पुलिस ने शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में बीसीए की पढ़ाई करने वाली छात्रा को चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने युवती से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। लेकिन इस बीच युवती का साथी पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले की मौके से फरार हो गया। 23 साल की आरोपी युवती मूलरूप से कोटखाई की रहने वाली है और ढली में रहती है। पुलिस के मुताबिक युवती को नशे की लत है।
जिला शिमला में चिट्टे के मामले में युवती की संलिप्तता का यह पहला मामला पेश आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भट्ठाकुफर क्षेत्र में कुछ लोग चिट्टे का धंधा कर रहे हैं। नशे के पदार्थों को कॉलेज और स्कूली बच्चों को बेचते हैं। इसके बाद पुलिस ने देर शाम भट्ठाकुफर क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बीच पुलिस ने तलाशी के दौरान युवती से 12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवती का साथी पुलिस को गच्चा देकर भाग गया। हालांकि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने में जुटी है।
युवती से पकड़ा है चिट्टा : डीएसपी
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि युवती से चिट्टा बरामद किया है। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि आखिर आरोपी युवती चिट्टा कहां से खरीद कर लाई थी। इसके अलावा कौन लोग शहर में चिट्टा के नशे को बेच रहे है।
विज्ञापन
आधा किलो चरस के साथ
तीन युवक किए गिरफ्तार
संजौली बाईपास पर गश्त के दौरान कार्रवाई
गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपा रखी थी नशे की सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पुलिस ने एक कार से करीब आधा किलो चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भूपेंद्र सिंह (31), इंद्र सिंह (31) और मनोज कुमार (28) के तौर पर हुई है। इसमें एक युवक ठियोग जबकि दो युवक शिमला शहर के रहने वाले हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। ढली पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन कर रही है।
सोमवार देर शाम पुलिस की टीम संजौली बाईपास रोड पर गश्त पर थी। इसी बीच एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 565 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।