{"_id":"5d7a777b8ebc3e93dc47eb04","slug":"drug-shimla-news-sml3072433196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सैलानी 4.572 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सैलानी 4.572 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू) आंध्र प्रदेश के दो सैलानियों को पुलिस ने नशीले पदार्थ गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना मनाली में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मनाली के गोंपा रोड़ पर पुलिस टीम गश्त पर थी। पुलिस को देखकर दो आरोपी संदिग्ध हरकतें करने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें तलाशी के लिए रोका। इस पर वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से गांजा के तीन पैकेट बरामद हुए। तोलने पर इनकी मात्रा 4.572 किलो निकली। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान करीचेरला थारूण निवासी आंध्र प्रदेश, कोंडाविली निवासी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। साथ ही आरोपियों को अदालत में पेश करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। गांजे की तस्करी के पीछे पुलिस को किसी स्थानीय व्यक्ति का हाथ भी लग रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने गांजे की यह खेप किससे खरीदी और आगेे कहां बेचने जा रहे थे, इस बारे में पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है।