{"_id":"48088334be798c1b59a608004f0728b5","slug":"drop-in-fireplace-elderly-children-krosin-oil-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी में गिरा बुजुर्ग, तेल से बच्चा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी में गिरा बुजुर्ग, तेल से बच्चा जला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 Jan 2015 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिला के थाना शिलाई के तहत ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी की गैस लगने से बेहोश बुजुर्ग अंगीठी में गिर कर झुलस गया। एक अन्य मामले में छह वर्षीय बच्चा अंगीठी में केरोसीन डालते समय आग की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ग्वाली पंचायत के गांव देमाणा में 75 वर्षीय बुजुर्ग नैन सिंह ने कोयले की अंगीठी कमरे में लगाई हुई थी। शनिवार रात को कोयले की गैस लगने से वह बेहोश हो कर अंगीठी में गिर गया।
विज्ञापन
बाद में आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे शिलाई अस्पताल पहुंचाया। शिलाई अस्पताल के चिकित्सक डा.अजय नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर अवस्था को देखते हुए नैन सिंह को पांवटा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में गांव हलाहां में एक छह वर्षीय बालक रिंकू घर में शनिवार शाम को अंगीठी में केरोसिन आयल डाल रहा था। इसी दौरान तेल की कुछ बूंदे उसके कपड़ों पर भी गिर गई।
जिसके चलते आग जलाते ही आग ने बालक को चपेट में ले लिया। परिजनों ने झुलसे बालक को शिलाई अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं।