फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drone will bu used for health services in tribal areas of himachal pradesh

दूरदराज के इलाकों में ड्रोन से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी

Wed, 28 Nov 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 28 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Drone will bu used for health services in tribal areas of himachal pradesh

दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ड्रोन जैसे अत्याधुनिक उपकरणों के प्रयोग पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ दिन पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और विभाग मिलकर इस पर काम करने में डट गए हैं। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस के सहयोग से इस तरह की संभावनाओं का पता लगाने के लिए ड्रोन की फिजीबिलिटी स्टडी करवाने जा रहा है। बाशिंग के पुलिस मैदान में मंगलवार को उपायुक्त यूनुस की उपस्थिति में ड्रोन की फिजीबिलिटी स्टडी का कार्य आरंभ किया गया। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कुल्लू जिले के दूरदराज इलाकों से मरीजों के विभिन्न टेस्टों के लिए खून के सैंपल बड़े अस्पतालों और प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने के लिए ड्रोन जैसे आधुनिक उपकरणों के प्रयोग की परिकल्पना की जा सकती है, हालांकि अभी भारत में ड्रोन के प्रयोग से संबंधित विस्तृत नीति नहीं बनी है। एक पायलट प्रोजेक्ट में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस तरह की संभावनाओं की तलाश के लिए टीसीएस के सहयोग से फिजीबिलिटी स्टडी करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू से आए विशेषज्ञ कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर भौगोलिक परिस्थितियों का अध्ययन करेंगे तथा मौसम से संबंधित डाटा एकत्रित करेंगे। भविष्य में ड्रोन की सुविधा शुरू करने के लिए यह फिजीबिलिटी स्टडी बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र, टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारी और बंगलूरू से आए ड्रोन के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed