{"_id":"59997f764f1c1bb5638b45a0","slug":"driver-killed-in-truck-accident-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के बंदली क्षेत्र के कुमारू में एक मिनी ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। शव का शिमला जिले के सुन्नी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर के दुर्गम क्षेत्र बंदली के कुमारू गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक मिनी ट्रक (टाटा-407) मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर खाई में करीब 250 फीट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में मिनी ट्रक चालक नंद लाल और रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने ट्रक से निकाल कर उपचार के लिए निकटवर्ती शिमला जिले के सुन्नी अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने नंद लाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि हादसे में घायल रोशन लाल की हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर, तहसीलदार निहरी जगदीश चंद ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।