फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Driver killed as Tactor falls into gorge at mandi.

ट्रैक्टर के खाई में गिरने से चालक की मौत, एक ने छलांग लगाकर बचाई जान

Sun, 14 Aug 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी) Updated Sun, 14 Aug 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Driver killed as Tactor falls into gorge at mandi.
हिमाचल के जिला मंडी के सराज क्षेत्र में एक ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला मंडी के सराज क्षेत्र के थुनाग-जैंशला सड़क पर बरूंडा नाले के समीप शुक्रवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक युवक ने छलांग लगा कर जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बरूंडा नाले के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब छह सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। घायल पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को ट्रैक्टर से वापस घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


थुनाग से करीब चार किलोमीटर दूर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सड़क पक्की न होने के कारण यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक हुकम चंद (45) उर्फ खेम सिंह निवासी गांव सजाला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ट्रैक्टर पर सवार पवन कुमार (25) निवासी टिल्लर ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। उसे मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद पवन कुमार को घर भेज दिया गया। घायल के अनुसार बारिश के कारण सड़क में फिसलन के कारण चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक्टर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

सेब से लदा ट्रक गिरा, एक की मौत

Driver killed as Tactor falls into gorge at mandi.

रामपुर बुशहर के ननखड़ी संपर्क सड़क पर परमेश्वरी ढांक के पास शनिवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद सेब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक सड़क से नीचे करीब एक हजार मीटर की गहरी में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत और एक अन्य गंभीर घायल हो गया।

घायल को कुमारसैन अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक सेब से लदा ट्रक कोटखाई से नारकंडा की ओर जा रहा था।

इस दौरान परमेश्वरी ढांक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक (नंबर एचपी 13बी-0819) में दो लोग सवार थे, जो सेब लेकर मंडी जा रहे थे। मृतक की पहचान अनिल कुमार (30) पुत्र मान सिंह, निवासी टिक्करी, कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

गंभीर घायल चालक सुनील वर्मा पुत्र अमर सिंह, निवासी देव चौकी, कंडाघाट जिला सोलन है। उधर, एसडीपीओ रामपुर सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed