{"_id":"5ea81c5b765b39198b3d930a","slug":"driver-falls-asleep-three-vehicles-collide-at-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को आई नींद की झपकी, तीन वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को आई नींद की झपकी, तीन वाहनों को मारी टक्कर
Tue, 28 Apr 2020 05:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के ऊना शहर के रोटरी चौक के समीप दिल्ली नंबर की टैक्सी नंबर गाड़ी ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। दिल्ली नंबर की टैक्सी चालक सवारियों को दिल्ली से कांगड़ा छोड़कर वापस दिल्ली को जा रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शहर के रोटरी चौक पर चालक को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी से नियंत्रण खोने के कारण तीन अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू की। वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस सड़क हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन