{"_id":"65b523939fdd0ae332058f89","slug":"drinking-water-pipeline-burst-in-baba-balak-nath-temple-deotsiddh-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिलेगा पीने का पानी: बाबा बालक नाथ मंदिर में फटी पेयजल पाइपलाइन, सीढ़ियां व रेलिंग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिलेगा पीने का पानी: बाबा बालक नाथ मंदिर में फटी पेयजल पाइपलाइन, सीढ़ियां व रेलिंग क्षतिग्रस्त
Sat, 27 Jan 2024 09:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:11 PM IST
सार
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पेयजल पाइपलाइन फट गई। 99 गांव पेयजल योजना की यह पेयजल पाइप फटने से अब चार से पांच दिन तक बाबा बालक नाथ मंदिर में पेयजल समस्या रहेगी।
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में फटी पेयजल पाइपलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गत दिवस पेयजल पाइपलाइन फट गई। पाइप फटने से मंदिर की सीढ़ियों, रेलिंग व बाबा बालक नाथ मंदिर की पहाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। मंदिर प्रशासन का कहना है कि काफी पुराना पाइप था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रश्न यह पैदा होता है कि लाखों श्रद्धालुओं का सिद्धपीठ है और यहां पर करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है, फिर समय रहते पाइप बदली जा सकती थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर में अधिक श्रद्धालु नहीं थे। उत्तर भारत के सिद्धपीठ में हर साल करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और चढ़ावा भी हर साल लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के लगभग रहता है। यह जो मुख्यपाइप लाइन फटी है, वो बिल्कुल बाबा बालक नाथ मंदिर की गुफा के बिल्कुल एक ओर स्थित है। गनीमत यह रही कि पानी उस तरफ नहीं गया नहीं तो गुफा को भी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने कहा कि यह पाइप लाइन काफी पुरानी थी और लगभग 1985-1990 के बीच यह पाइप लाइन डाली गई थी, जिसके चलते डैमेज हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। 99 गांव पेयजल योजना की यह पेयजल पाइप फटने से अब चार से पांच दिन तक बाबा बालक नाथ मंदिर में पेयजल समस्या रहेगी।
विज्ञापन