फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   drawing master post code 980 candidates protest outside himachal secretariat demand to declare result

Shimla News: फूट-फूटकर रोए अभ्यर्थी- बोले, परिणाम नहीं निकलने से हो रही मानसिक प्रताड़ना

Mon, 24 Jul 2023 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jul 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
drawing master post code 980 candidates protest outside himachal secretariat demand to declare result
सचिवालय के बाहर धरना देते ड्राइंग मास्टर अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

पेपर लीक मामले में भंग हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं देने वाले बेरोजगारों के सब्र का बांध टूटने लगा है। सोमवार को पोस्ट कोड 962, 971 और 980 सहित अन्य पोस्ट कोड के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए विजिलेंस की जांच पूरी होने तक सशर्त नियुक्तियां मांगीं। बेरोजगारों ने कहा कि इन नियुक्तियों के लिए हम शपथपत्र देने को भी तैयार हैं। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों को इस बाबत ज्ञापन सौंप चुके अभ्यर्थियों ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। सचिवालय के बाहर कुछ अभ्यर्थी फूट-फूटकर भी रोए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम नहीं निकलने से मानसिक प्रताड़ना रोजाना बढ़ रही है।बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार जांच करे और हमें सशर्त नियुक्तियां प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अभी करीब दो दर्जन पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम जारी होने हैं। युवाओं का नौकरी के लिए इंतजार लंबा होता जा रहा है। बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक इस बाबत मुख्यमंत्री की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक हम सचिवालय के बाहर ही बैठे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed