फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drawing and pet teachers in trouble.

ड्राइंग टीचर, पीईटी भर्ती में नया पेच

Sun, 05 Oct 2014 12:17 PM IST
Updated Sun, 05 Oct 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
drawing and pet teachers in trouble.

प्रदेश के मिडल स्कूलों में चल रही ड्राइंग टीचर और पीईटी पद भरने की प्रक्रिया में नई अड़चन आ गई है। मिडल स्कूलों में ये पद भरने को सौ बच्चे होना अनिवार्य है। अन्यथा, ये पद खाली ही रहेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के मिडल स्कूलों में रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिकतर मिडल स्कूलों में बच्चों की संख्या सौ से कम है। इसके चलते हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में ही इन पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन


जिन मिडल स्कूलों में बच्चों की संख्या सौ से ज्यादा है, वहां स्कूल प्रबंधन समितियां ये पद भर सकती हैं। विभाग ने वेतन का निर्धारण भी कर दिया है। इन शिक्षकों के लिए जो मापदंड रखे गए हैं, उसके अनुसार ये छुट्टियों के वेतन से वंचित रहेंगे। 11वीं, 12वीं कक्षा के लिए पीजीटी शिक्षक को एक पीरियड के 150 रुपये मिलेंगे। शिक्षक एक दिन में दो पीरियड लगाता है तो 300 रुपये मिलेंगे। विभाग की ओर से निर्धारित किया गया है कि शिक्षक को छह हजार रुपये तक ही मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


मात्र 20 दिन ही शिक्षक की सेवाएं बच्चों को मिलेंगी। उधर, उच्च शिक्षा उप निदेशक बिलासपुर प्रीतम सिंह ढटवालिया ने कहा कि पीरियड आधार पर ही शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। विभाग की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं, उसी के तहत नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों का वेतन भी नहीं दिया जाएगा इन शिक्षकों को

drawing and pet teachers in trouble.

पद------------पीरियड के हिसाब से रुपये----निर्धारित मासिक वेतन
1.पीजीटी---------150---------------------------6000 रुपये
11वीं, 12वीं
2.पीजीटी-------100----------------------------6000 रुपये
नौंवी, दसवीं
3.टीजीटी--------100-------------------------6000 रुपये
4.एलटी--------75----------------------------4500 रुपये
5.डीएम--------75----------------------------4500 रुपये
6.डीपीई--------100----------------------------6000 रुपये
7.जेबीटी---------75----------------------------3500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed