फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drawing and applied art paper on same day of matric datesheet of himachal board.

एक ही दिन दो पेपर करवाने पर असमंजस

Sun, 04 Jan 2015 11:55 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
drawing and applied art paper on same day of matric datesheet of himachal board.

मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की डेटशीट पर सीएंडवी अध्यापक संघ ने आपत्ति जताई है। प्रदेश अध्यक्ष चमनलाल शर्मा ने कहा कि मैट्रिक की डेटशीट में 18 मार्च को कला पेपर ए में स्केल और ज्योमिति तथा स्टील लाइफ वस्तु चित्रण, कंपोजिशन, अप्लाइड आर्ट को एक ही दिन रखा गया है। बोर्ड की ओर से ही निर्धारित पाठ्यक्रम में आज तक पेपर ए में ज्योमिति, स्केल तथा पेपर बी में वस्तु चित्रण (स्टील लाइफ) तथा अप्लाइड आर्ट होता है।

विज्ञापन


पेपर ए का समय भी तीन घंटे तथा पेपर बी का समय भी तीन घंटे का होता है, लेकिन डेटशीट के अनुसार दोनों ए और बी पेपर तीन घंटे में करना छात्रों के लिए नामुमकिन है। कहा कि बोर्ड कार्यालय में संपर्क करने पर बताया गया कि मैट्रिक का पेपर ए ही होगा। पेपर बी नहीं होगा। इसकी जगह प्रैक्टिकल लिया जाएगा।

विज्ञापन

कहा, प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर अनभिज्ञ हैं शिक्षक

drawing and applied art paper on same day of matric datesheet of himachal board.

प्रैक्टिकल के बारे में अध्यापक और बच्चे अनभिज्ञ हैं। कहा कि बोर्ड को इस बारे में सभी स्कूलों को शुरू में ही दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए थे कि इस बार वस्तु चित्रण की जगह प्रैक्टिकल लिया जाएगा। कला विषय की परीक्षा की तैयारी बच्चों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही करवाई गई है। परीक्षा से दो महीने पहले इस तरह की डेटशीट से बच्चे असमंजस में हैं।

प्रदेश महासचिव राकेश संदल, कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पठानिया, नरेंद्र मोहन, वीरेंद्र ढालटा, देशराज पटियाल, नरेश, हेतराम, प्रहलाद, सुरजीत, राम चंद, चतर सिंह सूर्यवंशी ने बोर्ड से मांग की है कि मैट्रिक कला विषय की परीक्षा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही ली जाए। संशोधित डेटशीट शीघ्र जारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed