फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drainage system in the city will be improved with the technical help of Germany

Shimla News: जर्मनी की तकनीकी मदद से सुधरेगा शहर में ड्रेनेज सिस्टम

Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drainage system in the city will be improved with the technical help of Germany
नगर निगम ने तैयार किया है 77 करोड़ का प्रोजेक्ट
विज्ञापन

अब जर्मनी की एजेंसी से ली जाएगी तकनीकी मदद
शिमला दौरे पर आए हैं जीआईजेड के प्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में ड्रेनेज सिस्टम मजबूत करने के लिए तैयार किए 76 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर अब नगर निगम जर्मनी की एजेंसी की मदद लेगा।
जर्मनी एजेंसी फोर इंटरनेशनल कार्पोरेशन यानि जीआईजेड के अर्बन एक्ट के तहत निगम इस प्रोजेक्ट पर तकनीकी मदद लेने जा रहा है। इस एजेंसी के प्रतिनिधि तीन दिन से शिमला दौरे पर हैं। यह शिमला शहर में नाले-नालियों की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। राजधानी में बीते साल भारी बारिश से आपदा आई थी। इससे शहर में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। नुकसान का एक बड़ा कारण शिमला शहर की खस्ताहाल निकासी व्यवस्था भी थी। नाले और नालियां बंद होने से जगह-जगह शहर में भूस्खलन हुए थे।
इससे सबक लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने 76 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत शहर में नाले और नालियों की निकासी व्यवस्था को सुधारा जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार से बजट मांगा है। शिमला दौरे पर आए जर्मन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बुधवार को शहर के सभी सरकारी महकमों के अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर निगम की ओर से इस बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल और संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




एजेंसी देगी तकनीकी रिपोर्ट
बैठक में महापौर ने शहर के लिए तैयार 76 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर प्रस्तुति दी। कहा कि हर नाले को पक्का करने के अलावा नालियों की व्यवस्था सुधारी जाएगी। भवनों की छतों और सड़कों से निकलने वाला पानी नुकसान न पहुंचाए, इसकी व्यवस्था की जाएगी। जर्मन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कहा कि वह इसमें तकनीकी मदद को तैयार हैं। पहाड़ी क्षेत्र में निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई व्यवस्था तैयार हो सकती है। यह कैसी होगी, इसके लिए एजेंसी दोबारा शहर का निरीक्षण करेगी। इसके बाद तकनीकी सुझाव नगर निगम को दिए जाएंगे। निगम अपने प्रोजेक्ट में इसे शामिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article