फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. ys Parmar's statue installed at all the district headquarters of the state, the forum raised the demand

Solan News: प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर लगे डॉ. परमार की प्रतिमा, मंच ने उठाई मांग

Tue, 02 May 2023 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 May 2023 09:47 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के निर्माता और पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 42वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की। 

विज्ञापन
Dr. ys Parmar's statue installed at all the district headquarters of the state, the forum raised the demand
dr ys parmar - फोटो : संवाद

विस्तार

 सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने मंगलवार को सोलन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता और पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 42वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित हिमाचल निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि भेंट की। सिरमौर कल्याण मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगाईं ने कहा कि प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा लगनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढि़यों को भी हिमाचल प्रदेश के गठन में उनके योगदान के बारे में पता चले।

विज्ञापन


प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव मंच ने पहले भी सरकार को दिया है और वर्तमान सरकार को भी इसका प्रस्ताव दिया जाएगा। कहा कि यह दुख की बात है कि डॉ. परमार के गृह जिला सिरमौर में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है, इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार सिरमौर जिले की सड़कों की मरम्मत की दिशा में अतिवादी कदम उठाए। इस मौके पर सोलन नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलराकेश पंत, सिरमौर कल्याण मंच सोलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम पुंडीर, महासचिव डॉ. रामगोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष के आर कश्यप, डॉ. एसएस परमार, गगन चौहान, यशपाल कपूर, दर्शन सिंह पुंडीर, अजय कंवर, मनोज पुंडीर, एसआर वर्मा, वरुण चौहान, एसपी शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed