फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Rajiv Bindal meets Union Health Minister Jagat Prakash Nadda and Ananth Kumar

नड्डा और अनंत कुमार से मिले विस अध्यक्ष बिंदल, इस मुद्दे पर हुई गहन चर्चा

Tue, 20 Mar 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajiv Bindal meets Union Health Minister Jagat Prakash Nadda and Ananth Kumar
फाइल फोटो
प्रदेश विस अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ संसदीय कार्य मंत्री, अनंत कुमार से मुलाकात की। उनके साथ शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप तथा मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बिंदल ने संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को हिमाचली शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने भी अंग वस्त्र तथा माला पहनाकर बिंदल का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान बिंदल ने अनंत कुमार के साथ प्रदेश में ई-विधान प्रणाली की अकादमी बनाए जाने वाले विषय पर चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी ई-विधान अकादमी बनाने की वकालत की। अनंत कुमार ने इस कार्य के लिए अन्य राज्यों के लोकसभा एवं राज्यसभा के प्रमुख सदस्यों को विश्वास में लेते हुए कार्य करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार के निधन पर जताया शोक 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पत्रकार सुनील शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सुनील शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत को क्षति पहुंची है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुनील शर्मा दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े रहे। वहीं, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर और भाजपा के राज्य मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने भी सुनील शर्मा ने निधन पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed