Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Pushpalata appointed Head of the Mathematics Department at HPU

Shimla News: डॉ. पुष्पलता बनीं एचपीयू गणित विभाग की अध्यक्ष

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pushpalata appointed Head of the Mathematics Department at HPU
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के गणित एवं सांख्यिकी विभाग की नई अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता शर्मा होंगी। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने गणित विषय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह डॉ. शालिनी गुप्ता का स्थान लेंगी। डॉ. पुष्पलता शर्मा को शिक्षण और शोध के क्षेत्र में 26 साल से अधिक का अनुभव है। वह अब तक 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में 52 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। इनके मार्गदर्शन में चार शोधार्थी पीएचडी पूरी कर चुके हैं, जबकि पांच शोधार्थी वर्तमान में पीएचडी कर रहे हैं। उनका शोध कार्य तरल गतिकी, स्थिरता विश्लेषण और गणितीय मॉडलिंग जैसे विषयों पर केंद्रित है। उनके तीन डिजाइन पेटेंट भी पंजीकृत हैं। वर्ष 2019 में रॉयल सोसायटी ऑफ शिमला की ओर से उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article