Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Parmar was remembered by paying floral tribute

Shimla News: पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए डॉ. परमार

Mon, 04 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Parmar was remembered by paying floral tribute
शिमला। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती पर सोमवार को रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रासकोन, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा समेत पार्षदों ने डॉ. परमार को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन गायन और देशभक्ति गीतों के माध्यम से डॉ. परमार को श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article