फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dr. Jeevan Jyoti of the University received Senior Fellowship

Shimla News: विवि की डॉ. जीवन ज्योति को मिली सीनियर फेलोशिप

Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Jeevan Jyoti of the University received Senior Fellowship
सामाजिक विज्ञान परिषद ने दिया मौका
विज्ञापन

प्रोफेसर सुरिंदर शर्मा के मार्गदर्शन में होगा यह अध्ययन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षा विभाग की डॉ. जीवन ज्योति को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) से वर्ष 2026-28 के लिए सीनियर फेलोशिप प्रदान की गई है।

यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि विश्वविद्यालय के इतिहास में अब तक किसी भी शोधार्थी को यह प्रतिष्ठित सीनियर फेलोशिप नहीं मिली थी। इनका शोध विषय पितृसत्तात्मक मानदंड और महिलाओं की शारीरिक स्वायत्तता : हिमाचल प्रदेश का सामाजिक-सांस्कृतिक अध्ययन है। यह शोध महिला सशक्तीकरण, सामाजिक ढांचे और लैंगिक असमानताओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। खास तौर पर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति, सामाजिक मान्यताओं और निर्णय लेने की स्वतंत्रता जैसे पहलुओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा। यह अध्ययन शिक्षा विभाग में प्रोफेसर सुरिंदर कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। डॉ. जीवन ज्योति का शैक्षणिक सफर भी उल्लेखनीय रहा है। इससे पहले वह वर्ष 2018 से 2020 के दौरान पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप प्राप्त कर चुकी हैं। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है और उनके कई शोधपत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। अब सीनियर फेलोशिप के लिए उनका चयन उनके निरंतर शोध कार्य, विषय की गहराई और अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे संस्थान के लिए प्रेरणादायक बताया है। शिक्षकों और शोधार्थियों ने उम्मीद जताई है कि उनका यह शोध प्रदेश में महिला अधिकारों और सामाजिक बदलाव की दिशा में उपयोगी साबित होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article