{"_id":"63cc03593d9dfd6dd61dcca0","slug":"dr-brijesh-singh-became-new-director-of-cpri-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPRI Shimla: डॉ. बृजेश सिंह बने सीपीआरआई के नए निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CPRI Shimla: डॉ. बृजेश सिंह बने सीपीआरआई के नए निदेशक
Sat, 21 Jan 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:54 PM IST
सार
सीपीआरआई के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने निदेशक का पदभार शनिवार की शाम को संभाला है। डॉ. बृजेश फसलोत्तर तकनीक के विशेषज्ञ हैं और वे संस्थान में पिछले 27 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीपीआरआई शिमला के नए निदेशक डॉ. बृजेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) शिमला के नए निदेशक डॉ. बृजेश सिंह बने हैं। इससे पहले संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. देवेंद्र थे। नए निदेशक की तैनाती के बाद सीपीआरआई के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने निदेशक का पदभार शनिवार की शाम को संभाला है। डॉ. बृजेश फसलोत्तर तकनीक के विशेषज्ञ हैं और वे संस्थान में पिछले 27 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. बृजेश ने आलू को कोल्ड स्टोर में रखने की तकनीक विकसित की है ताकि इसे लंबे समय तक मीठा होने से बचाया जा सके। आलू की विभिन्न किस्मों को 9 से 12 ड़िग्री सेल्सियस तापमान में स्टोर किया जाए तो आलू को मीठा होने से बचाया जा सकता है। वर्तमान में देश के एक हजार कोल्ड स्टोरों में आलू को मीठा होने से बचाया जा रहा है।
विज्ञापन