हिमाचली गबरू के नगमे का हर कोई दीवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत पंचकूला के चरण ठाकुर ने दिया है। वीडियो शूट पालमपुर विश्वविद्यालय परिसर सहित कई अन्य क्षेत्रों में किया गया है। पॉप गीत लिखने के साथ कंपोजिंग भी डा. शर्मा की है। उन्होंने ही इसे गाया है। डा. अनिल शर्मा ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाए हैं।
उनका यह पॉप सांग जहां कई साइटों पर वाहवाही बटोर रहा है, वहीं वह इन साइटों से होने वाली आय का पचास फीसदी हिस्सा कैंसर पीड़ितों के लिए दान कर रहे हैं। अब तक करीब 35 हजार रुपये लव होप एंड स्ट्रेंथ संस्था के माध्यम से कैंसर पीड़ितों को प्रदान किए जा चुके हैं।
कई साइटों पर हैं इस सांग के दीवाने
इस दौरान संगीत के प्रति उनकी रुचि पैदा हुई। संगीत शिक्षक धीरज से गिटार बजाना सीखा। यहीं से गीत लिखने और कंपोजिंग का सिलसिला शुरू हुआ। वर्तमान में डा. शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी दोफदा में तैनात हैं। अभी तक कुल 19 गीत लिख चुके डा. शर्मा ने 8 गानों की कंपोजिंग भी की है।
शीघ्र एक एलबम तैयार करने की योजना है। डा. शर्मा के पॉप सांग के दीवाने अन्य संगीत की साइटों में भी उपलब्ध हैं। यू-ट्यूब, साउंड क्लाउड. कॉम, सांग डियू. कॉम जैसी अन्य साइटों पर भी इस पॉप सांग के कई दीवाने हैं। इस गीत के वीडियो के लिए निर्देशन अमृतसर के दीप आरडी ने किया है।