{"_id":"9fd52262fef2c59bfc03ca7541ee872d","slug":"double-budget-for-female-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खिलाड़ियों के लिए डबल बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला खिलाड़ियों के लिए डबल बजट
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं में इजाफा होगा। अब महिला खिलाड़ियों पर प्रति इवेंट दोगुनी राशि खर्च की जाएगी। इस बार पाइका के बजाय राजीव गांधी खेल अभियान में खेलें होनी हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए खेलों के आयोजन में पहले से ज्यादा राशि खर्च करने का प्रावधान किया है। प्रदेश में आउटडोर महिलाओं की मुख्य तौर पर नौ खेलें करवाई जाती हैं। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल आदि इवेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
पाइका खेलों में प्रति इवेंट (महिला) दस हजार रुपये पहले विभाग की ओर से जारी किए जाते थे। राजीव गांधी खेल अभियान के तहत यह राशि दोगुनी होगी। प्रति इवेंट राशि अब बीस हजार रुपये कर दी गई है। इसे महिला खिलाड़ियों की डाइट, ठहराव सहित अन्य आयोजन में खर्चा जाता है।
विज्ञापन
पहले पुरुष वर्ग में ही प्रति इवेंट बीस हजार रुपये विभाग जारी करता था। संयुक्त निदेशक खेल विभाग सुमन रावत ने बताया कि पहले महिलाओं के लिए प्रति इवेंट दस-दस हजार आते थे। इस बार यह राशि बीस हजार कर दी है।