फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dogra Scout team leaves for Friendship Peak in search of Ashutosh

मनाली: आशुतोष की तलाश में फ्रेंडशिप पीक रवाना हुआ डोगरा स्काउट का दल

Mon, 28 Nov 2022 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

मंगलवार सुबह से डोगरा स्काउट हिमस्खलन वाले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। वहीं, दूसरी ओर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल की 13 सदस्यों वाली टीम ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लापता पर्वतारोही का आज दसवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
Dogra Scout team leaves for Friendship Peak in search of Ashutosh
फ्रेंडशिप पीक। - फोटो : संवाद

विस्तार

समुद्रतल से 17,490 फीट की ऊंचाई पर स्थित फ्रेंडशिप पीक में लापता शिमला के पर्वतारोही की तलाश के लिए डोगरा स्काउट की टीम ने मनाली से कूच कर लिया है। आठ सदस्यों वाली यह टीम सोमवार सुबह फ्रेंडशिप पीक के लिए रवाना हो गई है। टीम ने लेडीलेग स्थित बेस कैंप में डेरा जमा लिया है। मंगलवार सुबह से डोगरा स्काउट हिमस्खलन वाले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाएंगे। वहीं, दूसरी ओर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल की 13 सदस्यों वाली टीम ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन लापता पर्वतारोही का आज दसवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। शिमला की चौपाल तहसील के अढशाला गांव का आशुतोष फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई करते वक्त लापता हो गया है।

विज्ञापन


दस दिन बाद उसका पता नहीं चल पाया। रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली की टीम फिर फ्रेंडशिप पीक के लिए रवाना हुई थी। बेस कैंप में रहने के बाद टीम ने सोमवार सुबह से शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पर्वतारोही का पता नहीं चल पाया। अब यह टीम बेस कैंप लौट रही है। वहीं दूसरी ओर डोगरा स्काउट के आठ सदस्यों की टीम सोमवार सुबह फ्रेंडशिप पीक के लिए रवाना हो गई है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि डोगरा स्काउट के जवान फ्रेंडशिप पीक के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed