फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dog menace in Chamiyana creates panic among people

Shimla News: चमियाना में कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dog menace in Chamiyana creates panic among people
शिमला। चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। यहां 15 से 20 कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। अस्पताल से मानव अंग को कुत्ते द्वारा उठाकर ले जाने की बीते रोज की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। मल्याणा पंचायत के तहत बने इस चमियाना अस्पताल के पास रहने वाले स्थानीय निवासी विजय की गाय के बछड़े पर भी कुत्ते हमला कर चुके हैं। विजय ने इसकी शिकायत पंचायत को दी थी। बछड़े की कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी। चमियाना पंचायत के उपप्रधान यशपाल वर्मा ने माना कि उनके पास शिकायत आई थी। मल्याणा पंचायत के उपप्रधान राजेश मेहता ने माना कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ी है। चमियाना अस्पताल के एमएस डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा कि अस्पताल परिसर में कई भवनों का निर्माण हो रहा है, परिसर को बंद किया जा सके, ऐसा करना अभी संभव नहीं है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन कुत्तों के खौफ से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शिमला और प्रशासन से सहयोग मांगेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article