फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Mountains draped in a white blanket; snowfall from Rohtang to Chitkul-Maling; cold intensifi

हिमाचल माैसम: पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर; रोहतांग से छितकुल-मलिंग तक बर्फबारी; ठंड बढ़ी

Fri, 30 Oct 2026 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रे की ऊंची चोटियों से लेकर किन्नौर के छितकुल और मलिंग तक बर्फबारी होने से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Mountains draped in a white blanket; snowfall from Rohtang to Chitkul-Maling; cold intensifi
पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रे की ऊंची चोटियों से लेकर किन्नौर के छितकुल और मलिंग तक बर्फबारी होने से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। गुरुवार रात हुई बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह रामपुर और किन्नौर के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद फिर आसमान में बादल उमड़ने लगे। उधर, लाहौल घाटी के कोकसर में रात और सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और चंबा में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

चार दिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर तथा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू की पर्वतीय श्रृंखलाओं में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के आसार
अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में भी अगले 48 घंटों के दौरान 3 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

चंबा-कांगड़ा में 1 और 2 नवंबर को बदल सकता है मौसम
 जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 नवंबर को चंबा तथा कांगड़ा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 1 नवंबर को कुल्लू और मंडी में भी एक-दो स्थानों पर मौसम बदलने के आसार हैं। शिमला और सिरमौर में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। किन्नौर में 2 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। लाहौल-स्पीति में भी इस अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 3 नवंबर से प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

कुकुमसेरी में माइनस 1.7 डिग्री पहुंचा पारा
गुरुवार रात को कुकुमसेरी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ताबो में न्यूनतम तापमान 2.5, कल्पा में 4.4, कुफरी में 7.6, भरमौर में 9.0, मनाली में 9.9 और शिमला में 10.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 2 से 8 डिग्री, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 9 से 15 डिग्री और निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

अधिकतम तापमान
ऊना 32.6
मंडी 27.0
बिलासपुर 27.0
कांगड़ा 26.1
नाहन 24.9
धर्मशाला 24.0
सोलन 22.4
मनाली 19.5
शिमला 18.5
केलांग 14.3
कल्पा 14.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed