{"_id":"6ae49ae1ff71253bc902b4c6","slug":"jairam-thakur-says-institutions-that-were-shut-down-will-be-reopened-decisions-of-the-congress-govt-will-be-r-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- बंद किए संस्थान दोबारा खोले जाएंगे, कांग्रेस सरकार के फैसलों की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- बंद किए संस्थान दोबारा खोले जाएंगे, कांग्रेस सरकार के फैसलों की होगी समीक्षा
Fri, 30 Oct 2026 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:56 PM IST
सार
नव निर्वाचित पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोला में नव निर्वाचित पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटियों और लोक लुभावन वादों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास कार्य करवाने के बजाय बदले की भावना से काम कर रही है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को विकास पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकाल में बंद किए गए सभी संस्थान दोबारा खोले जाएंगे और पिछले पांच वर्षों के फैसलों की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने का वादा पूरा नहीं हुआ और पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा भी धरातल पर नजर नहीं आ रही। उन्होंने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी के वादों को लेकर भी सरकार को घेरा। प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सरकार से खर्च का हिसाब मांगा।
विज्ञापन