फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dog bite five students in shimla city.

शिमला में कुत्तों का आतंक, पांच स्कूली बच्चों को किया जख्मी

Tue, 01 Dec 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 01 Dec 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
dog bite five students in shimla city.

शिमला में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में है। आईजीएमसी अस्पताल में शाम चार बजे तक डाग बाइट के ग्यारह मामले आ चुके थे। चम्याणा वार्ड में पागल कुत्तों ने स्कूल जा रहे पांच मासूमों को काट खाया। कुत्तों ने बच्चों पर हमला उस समय किया जब वह स्कूल जा रहे थे। घायल बच्चों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पार्षद नरेंद्र ठाकुर को दी। वह मौके पर पहुंचे। सुबह करीब दस बजे उन्होंने घटना की सूचना नगर निगम के व्हाट्स ऐप ग्रुप में देकर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया लेकिन शाम चार बजे तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इस ग्रुप में निगम आयुक्त, उनके अधिकारी, महापौर, उपमहापौर और सभी पार्षद तक शामिल हैं।
विज्ञापन


इस घटना को गंभीरता से न लेने पर पार्षद बिफर गए और उन्होंने ग्रुप में आयुक्त को मेसेज भेज कर कहा कि अगर आपने कोई रिप्लाई करना ही नहीं है तो इस व्हाट्स ऐप ग्रुप को बंद क्यों नहीं कर देते। शिमला में आवारा कुत्तों के आतंक से सब लोग परेशान हैं। रोजाना कुत्तों के काटने के मामले अस्पताल में पहुंच रहे हैं। आवारा कुत्तों की संख्या को रोक पाने में नगर निगम नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त बंद करे व्हाट्स ऐप ग्रुप : पार्षद

चम्याणा वार्ड के पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सोमवार को पांच स्कूली बच्चों को उनके वार्ड में पागल कुत्तों ने काट खाया है। इसकी सूचना उन्होंने आयुक्त द्वारा चलाए व्हाट्स ऐप ग्रुप में सुबह 10 बजे दी लेकिन शाम 4 बजे तक कोई रिप्लाई नहीं आया। मेयर और डिप्टी मेयर भी खामोश रहे अगर कोई पार्षद इस ग्रुप में यह सूचना दे दे कि फ्लां जगह कूड़ा पड़ा है तो उस पर तुरंत एक्शन और रिप्लाई होता है। लेकिन इस तरह के गंभीर मामले में किसी को कोई फिक्र नहीं। उन्होंने इस मसले पर एमसी से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


कुत्ते को पकड़ने भेज दी गाड़ी : आयुक्त
नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने बताया कि एमसी में हर डिपार्टमेंट का हेड है। व्हाट्स ऐप पर कुत्ते के काटने की सूचना मिली है। कुत्ते पकड़ने के लिए कर्मियों को गाड़ी समेत तुरंत भेज दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम समय-समय पर कार्रवाई करता रहता है।- पंकज राय आयुक्त नगर निगम शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed